फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आज गूंजेगी बधाई, राम जन्म की घड़ी आई

Wed, 29 Mar 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी जिले में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मंदिरों व घरों में पूजा-अर्चना कर रामनवमी को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

श्री रामजानकी मंदिर भगवतीगंज, हनुमानगढ़ी मंदिर वीर विनय चौराहा, हनुमानगढ़ी मंदिर रानी तालाब व रामजानकी मंदिर रामलीला मैदान में रामनवमी की तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं। राम नवमी पर मंदिरों में हवन-पूजन भी किया जाएगा।
रामजानकी की मूर्तियों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। राम नवमी पर भक्तों द्वारा प्रभु रामचंद्र की बाल लीला का मंचन करेंगे। पूजा पाठ के बाद जगह-जगह भंडारे का आयोजन भी किया गया है। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश महामंत्री सोशल मीडिया गंगा शर्मा, मूलचंद्र अग्रवाल, हरिओम महेश्वरी, अशोक महेश्वरी, ओम प्रकाश गुप्ता व मनीष केसरवानी ने बताया कि रामजानकी मंदिर भगवतीगंज में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। रामकृष्ण मंदिर भगवतीगंज के सदस्य राधेश्याम कमलापुरी, राजू मोदनवाल, सुरेंद्र केसरवानी, संतोष गुप्ता, अशोक गुप्ता व उज्जवल केसरवानी ने बताया कि राम नवमी की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 30 मार्च को बड़े ही धूमधाम के साथ भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
दुर्गाष्टमी व रामनवमी पर बच्चों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम
बलरामपुर। पॉयनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में मां दुर्गा अष्टमी एवं श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी ने मां दुर्गा जी एवं श्री राम जी की आरती उतारकर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। मेरे घर राम आये हैं...गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत कर मानवी, रत्नप्रिया, अनुष्का, आरोही व उपासना ने सबक मन मोह लिया। कार्यक्रम में अक्षत (राम), वरुण (लक्ष्मण), काव्या (सीता), हलाता (उर्मिला) एवं राघव (हनुमान जी) का अभिनय कर लोगों की खूब वाहवाही लूटी। मानविक, श्रेया, प्राख्या, कौशिकी, नैना, रत्नप्रिया, अविरल, अर्पित कुमार नेश्री राम के बारे में विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या /प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, आशुतोष मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव व राघवेन्द्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें