बलरामपुर। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षकों काे उर्दू भाषा शिक्षण पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन शुक्रवार को हुआ। पांच दिनों तक चले प्रशिक्षण कार्यशाला में शिक्षकों को तमाम उपयोगी जानकारी दी गई। इस दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण के नोडल अब्दुल वदूद, डॉ. त्रिपुरारी पूजन, रेखा वर्मा व गोविंद कुमार उर्दू भाषा से संबंधित तमाम महत्वपूर्ण टिप्स दिए। मास्टर ट्रेनर एसआरजी सदस्य महमूदुल हक ने शिक्षकों को उर्दू भाषा सिखाने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में क्षेत्रीय भाषा के प्रयोग, वर्णमाला, लिपि, व्याकरण के नियम और उसकी उपयोगिता, शिक्षण योजना तथा डायरी प्रविष्टि के साथ-साथ कक्षा में प्रयुक्त होने वाली सहायक सामग्री पर विस्तार से चर्चा भी की। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर कमरुद्दीन अंसारी, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद अकरम खान, मलिक मनवर अली व फरीद अहमद मदारी ने भी तमाम जानकारी दी। प्रशिक्षण की समाप्ति पर शिक्षकों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।
09जेएनडी17-प्रतियोगिता में जीत के लिए पसीना बहाती हुई खिलाड़ी। संवाद
09जेएनडी17-प्रतियोगिता में जीत के लिए पसीना बहाती हुई खिलाड़ी। संवाद