बलरामपुर। विहिप के जिला मंत्री व नगर कोतवाली के पूरब टोला निवासी रूपेश कुमार ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी है। इसमें रायबरेली में हुई आपत्तिजनक नारेबाजी के मामले को लेकर विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की गई है। कोतवाल विमलेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।