फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 12 बार शिकायत, नतीजा सिफर

Sat, 04 Mar 2023 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
 सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनते डीएम डॉ. महेंद्र कुमार।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें आईं 126 शिकायतों में से 13 का ही समाधान हो सका। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

सदर तहसील में डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई की। विशुनापुर इमिलिया गांव के सूरज लाल ने गुहार लगाई कि रास्ते की जमीन पर विपक्षियों ने कब्जा कर लिया है। 12 बार इसकी शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। समाधान दिवस में डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की।
डीएम ने कहा कि भूमि विवाद, अतिक्रमण, नाली, चकमार्ग, सार्वजनिक रास्तों पर कब्जे आदि मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारण करने की जिम्मेदारी दी गई है। सदर तहसील में कुल 55 शिकायतों में से मात्र पांच का ही मौके पर निस्तारण हो सका। इस दौरान एसपी केशव कुमार, एसडीएम राजेन्द्र बहादुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उतरौला तहसील में एसडीएम संतोष कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 49 में से चार व तुलसीपुर में 22 शिकायतों में से चार का मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

सदर तहसील के कटान प्रभावित ग्राम कल्याणपुर के 66 परिवारों के लिए ग्राम पंचायत टेंगनहिया मानकोट में बन रही निर्माणाधीन आवासीय कॉलोनी का डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलोनी में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था, सीसी सड़क के किनारों पर पौधारोपण कराने व कार्य में तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्ण करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें