फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, ठंड से कांपे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सर्द हवा चलने से ठंड बढ़ गई है। गलन और ठिठुरन से लोग बेहाल हो गए। मंगलवार की सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर में धूप निकली लेकिन हवा के चलते कोई असर दिखाई नहीं दिया। ठंड से लोग कांपते नजर आए और अलाव व हीटर से खुद को ठंड से बचाने का प्रयास करते दिखे।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली सर्द हवाओं से लोगों की कंपकपी छूट गई। सुबह से ही लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव तापते नजर आए और खुद को शाल और कंबलों में समेटे दिखे। प्राइवेट बस स्टैंड के पास अलाव न जलने से लोग ठिठुरने को विवश रहे।

और बढ़ेगी गलन
अभी ठंड बढ़ने के आसार हैं। जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद चली पछुआ हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। सुबह से मौसम में गलन बनी हुई है। इस वजह से तापमान में गिरावट हो रही है। आगे भी ऐसा ही मौसम रहेगा। अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट होगी। इससे ठंड व गलन और बढ़ेगी।
विज्ञापन


चाय की चुस्कियां लेते नजर आए लोग
सर्द मौसम में ठंड से बचाव को लोग अलाव के पास बैठकर चाय की चुस्कियां भी लीं। ठंड की वजह से लोग सड़क किनारे चाय की दुकानों और ठेलों पर नजर आए। इसके अलावा काॅफी स्टाॅल पर भी लोगों की भीड़ दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें