फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सीएमओ ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Fri, 27 Nov 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-27-बलरामपुर के सीएचसी तुलसीपुर का निरीक्षण करते सीएमओ ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने चिकित्सकीय आपातस्थिति से निपटने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर का निरीक्षण किया। सीएचसी में स्थापित सेफ हाउस में चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान सेफ हाउस में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, आवश्यक उपकरणों, दवाओं और अन्य चिकित्सकीय संसाधनों की स्थिति परखी। उन्होंने आपातकालीन उपचार व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। कहा कि आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होने पर मरीज को तत्काल और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी तैयारियां पहले से पूरी रखी जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें