फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आरोग्य मंदिर में गंदगी मिलने पर भड़के सीएमओ

विज्ञापन
बलरामपुर के इमिलिया आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण करते सीएमओ ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वास्थ्य सुविधाओं की पड़ताल करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने शुक्रवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर इमिलिया का निरीक्षण किया। आरोग्य मंदिर में गंदगी मिलने पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सुधार का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएमओ ने रिकॉर्ड, दवा वितरण प्रणाली और रजिस्टरों की भी जांच की। सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) स्वाति गुप्ता और एएनएम वंदना चौधरी को निर्देश दिया कि अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था में कोई भी कोताही न बरतें। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना ही सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर आमजन के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा का केंद्र है। इसकी कार्यशैली और सेवा स्तर हमारे स्वास्थ्य तंत्र की साख से जुड़ा हुआ है। इसलिए हम सबका कर्तव्य है कि इसे और बेहतर बनाया जाए।
स्वास्थ्य कर्मियों को सुझाव दिया कि मरीजों से संवाद बढ़ाया जाए ताकि, उनकी जरूरतों को बेहतर तरीके से समझा जा सके और स्वास्थ्य सेवाएं अधिक प्रभावशाली ढंग से दी जा सकें। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता कुमुद कुमारी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र व जिला मलेरिया अधिकारी राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें