फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे में ही बैकफुट हुए सीएमओ, सुजीत फिर बने अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सीएचसी श्रीदत्तगंज में अव्यवस्था मिलने पर अधीक्षक पद से हटाए गए सुजीत पांडेय को एक बार फिर प्रभार सौंप दिया गया है। 48 घंटे में सीएमओ ने अपना फरमान वापस ले लिया है। सुजीत पांडेय को पुन: अधीक्षक पद सौंपने के लिए सीएमओ ने एक जनप्रतिनिधि को जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन

सीएचसी श्रीदत्तगंज में कोविड लेवल-1 हॉस्पिटल का संचालन शुरू किया जाना था। लेवल-1 हॉस्पिटल के संचालन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को सीएमओ ने सीएचसी श्रीदत्तगंज का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक सहित तमाम कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए थे।
अस्पताल परिसर में चारों तरफ गंदगी थी। मरीजों के संबंध में कोई विवरण उपलब्ध नहीं मिला। कोरोना मरीजों के लिए भेजा ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर एक कमरे में डंप पाया गया था। इन्हीं सब खामियों को लेकर सीएमओ ने अधीक्षक डॉ. सुजीत पांडेय को हटाकर डॉ. विकल्प मिश्रा को प्रभारी अधीक्षक बनाया था।
विज्ञापन

लेकिन 48 घंटे में सीएचसी श्रीदत्तगंज में पाई गई सारी खामियों के लिए डॉ. सुजीत पांडेय को माफ करते हुए सीएमओ ने एक बार पुन: उन्हें अधीक्षक का प्रभार सौंपा है। इसके पूर्व भी सीएमओ उतरौला के अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश को हटाने के दो घंटे बाद अपना फैसला पलट चुके हैं।
सीएमओ द्वारा बार-बार फैसला पलटने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है। इधर सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह का कहना है कि एक जन प्रतिनिधि के दबाव में उन्हें अपना फैसला पलटना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें