बलरामपुर। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम दो दिवसीय दौरे के तहत 4.30 बजे देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर पहुंचेंगे। मंदिर परिसर में ही शाम 5.30 बजे से सीएम पर्यटन तथा अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर शक्तिपीठ व सोहेलवा सेंक्चुरी में पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। बैठक के बाद रात्रि विश्राम मुख्यमंत्री शक्तिपीठ में ही करेंगे।
गुरुवार सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में फिट इंडिया मूूवमेंट का शुभारंभ करेंगे। 9.30 बजे सीएम का काफिला लखनऊ के लिए रवाना होगा। मंगलवार को डीएम कृष्णा करूणेश तथा एसपी देवरंजन वर्मा ने तुलसीपुर पहुंचकर भवनियापुर हेलीपैड, पब्लिक स्कूल तथा मंदिर परिसर का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।