फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आज आएंगे सीएम, देवीपाटन मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम

Tue, 10 Mar 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में दो दिवसीय प्रवास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दोपहर साढ़े तीन बजे आएंगे। मंगलवार देर शाम मुख्यमंत्री कार्यालय से विस्तृत कार्यक्रम जारी हुआ है। इसके अनुसार मुख्यमंत्री मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का 3.45 बजे निरीक्षण करेंगे। वहां हो रहे निर्माण कार्य का जायजा लेंगे। इसके साथ ही शैक्षिक सत्र की तैयारियों के बारे में जानकारी लेंगे।
विज्ञापन




विश्वविद्यालय से निकलकर चार बजे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। आधे घंटे तक मेडिकल कॉलेज में रहने के बाद 4.30 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। शाम 5.30 बजे मुख्यमंत्री देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 5.45 बजे मंदिर पहुंच जाएंगे। मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।


सुबह मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना के साथ ही गायों को भोजन कराएंगे। देवीपाटन मंदिर से सुबह 9.30 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ लौट जाएंगे। अपर जिलाधिकारी ज्योति राय ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिली है। तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें