फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कैंटीन का सीएम ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
बलरामपुर के पुलिस लाइन में कैंटीन का लोकार्पण करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिजर्व पुलिस लाइंस बलरामपुर में पुलिस कर्मियों के लिए नवनिर्मित कैंटीन का समारोहपूर्वक फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री चेतन चौहान, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, डीएम कृष्ण करूणेश, डीआईजी राकेश सिंह, एसपी देवरंजन वर्मा, एएसपी एके मिश्र सहित तमाम जनप्रतिनिधि व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएम ने कैंटीन का भ्रमण कर उसमें मिलने वाले रोजमर्रा के सामानों का निरीक्षण भी किया। एसपी ने बताया कि इस कैंटीन में पुलिस कर्मियों को बाजार रेट से कम कीमत पर अच्छा सामान एक ही छत के नीचे मिलेगा। अपनी व्यस्त दिनचर्या में पुलिस कर्मी परिवार तथा अपने जरूरत का समान आसानी से खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें