फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 16 वर्ष से कार्यरत सफाई कर्मचारियों को मिले पदोन्नति

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गैसड़ी विकास खंड के ग्राम भोजपुर संतरी में एक निजी वैवाहिक कार्यक्रम में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर बूहस्पतिवार को पहुंचे। पंचायतीराज विभाग के सफाई कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा। 10 सूत्रीय ज्ञापन में समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार गौतम ने बताया कि 16 वर्ष से कार्यरत सफाई कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की जाए। कर्मचारियों का एरियर भुगतान किया जाए। प्रथम एसीपी के लाभ से वंचित सफाई कर्मचारियों का बकाया एरियर का भुगतान कराया जाए।
सफाईकर्मियों की ड्यूटी बिना कार्यालय आदेश जारी किए केवल व्हाट्सऐप ग्रुप पर मैसेज के माध्यम से न लगाई जाए। देवीपाटन राजकीय मेले में लगाए गए सफाईकर्मचारियों को यात्रा भत्ता का भुगतान किया जाए। कैबिनेट मंत्री ने सफाईकर्मचारियों को उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें