फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लाइन शिफ्टिंग के लिए पांच घंटे गुल रहेगी शहर की बिजली

Wed, 02 Sep 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सड़क चौड़ीकरण के लिए विद्युत लाइन शिफ्टिंग का अवशेष कार्य तीन सितंबर को कराया जाएगा। इसके चलते शहर के कई प्रमुख इलाकों में पांच घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड पवन कुमार राय ने बताया कि जिला पंचायत ब्लॉक चौराहा से स्टेडियम की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के लिए विद्युत लाइन शिफ्टिंग का काम कराया जा रहा है। इसी क्रम में शेष कार्य तीन सितंबर को किया जाएगा। कार्य के दौरान 11 केवी सिविल लाइन पोषक की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। बताया कि पीपल तिराहा, सरयू नहर कॉलोनी रोड, दीक्षित कॉलोनी, माया होटल, बरमबाबा थान, त्रिपाठी लॉज, होटल जय पैलेस, नीलकोठी, अचलापुर और दूरदर्शन केंद्र रोड समेत संबंधित क्षेत्रों की बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें