योग शिविर
- सुबह 07.00 बजे। जिला मेमोरियल अस्पताल के वेलनेस सेंटर में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ रहने के टिप्स दिए जाएंगे।
रक्षाबंधन समारोह
- सुबह 11.00 बजे। एसएसबी नौवीं वाहिनी मुख्यालय पर रक्षाबंधन समारोह मनाया जाएगा। महिलाएं एसएसबी जवानों को राखी बांधकर लंबी आयु की कामना करेंगी।
गोष्ठी
- सुबह 11.00 बजे। नगर के बलुवा मोहल्ला स्थित रामजानकी मंदिर में चौरसिया समाज की बैठक होगी। इसमें बालिका शिक्षा पर चर्चा की जाएगी।
जागरूकता कार्यक्रम
- सुबह 11.30 बजे। तुलसीपुर बाजार में पुलिस गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें बालिकाओं को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी जाएगी।
शिविर
- दोपहर 12.00 बजे। पचपेड़वा बाजार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।