फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौमे पैदाइश का उल्लास, रंगीन झालरों से शहर जगमग

विज्ञापन
बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर बनाया गया स्वागत गेट। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगम्बर मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश को लेकर पूरा शहर रंगीन झालरों से सजाया गया है। मुस्लिम धर्म के लोगों ने अपने घरों पर इस्लामी झंडा लगाकर ट्यूबलाइट व रंगीन झालरों की सजावट की है।
विज्ञापन

इस्लामी झंडे व रंगीन झालरों की सजावट से पूरा नगर जगमग हो रहा है। नगर के वीर विनय चौराहे पर भव्य स्वागत गेट का निर्माण किया गया है। स्वागत गेट की सजावट बड़े ही भव्य तरीके से की गई है।
विभिन्न कमेटियों द्वारा सड़कों पर रोशनी के लिए दोनों तरफ ट्यूबलाइट लगवाई गई है। यौमे पैदाइश को लेकर नगर पालिका प्रशासन द्वारा भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। जुलूस मार्ग की साफ-सफाई के साथ-साथ प्याऊ स्टॉल भी लगवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें