फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: उसे चुनें जो शहर की अलग पहचान बना सके

Sat, 15 Apr 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर चर्चा का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को नामांकन का पांचवां दिन था। जिले के पांच नगर निकायों में पहले चरण में चार मई को मतदान होना है। जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मी तेज हो रही है। शहर के हर चौक-चौराहे, चाय की दुकान व होटलों पर चुनावी चर्चाएं ही हो रही हैं।
विज्ञापन




बहराइच मार्ग पर आकाश चाय सुट्टा की दुकान पर शनिवार को युवाओं के बीच शहर की सरकार को लेकर चर्चा हो रही थी। शुभम साहू ने कहा कि इस निकाय चुनाव में वह पहली बार मतदान करेंगे। कहा कि शहर की सरकार चुनने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। मैं और मेरा परिवार इस बार पढ़े-लिखे व युवा प्रत्याशी को ही चुनेगा, चाहे वह किसी भी पार्टी का हो। उनकी बात को काटते हुए शिव कुमार मिश्र ने कहा कि पढ़ा-लिखा होना तो ठीक है, लेकिन शहर की सरकार चलाने के लिए प्रत्याशी को अनुभव भी होना चाहिए।


आकाश ने कहा कि चेयरमैन की कुर्सी पर ऐसे व्यक्ति को बैठना चाहिए, जो शहर की समस्याओं को दूर करने में समक्ष हो। बिना भेदभाव के सभी वार्ड व मोहल्लों में विकास कार्य कराए। राजू साहू व अभिषेक गिरि ने कहा कि इस बार ऐसे नेता का चुनाव किया जाए जो शहर की एक अलग पहचान बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें