फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 15 अगस्त को जनरेटर से जगमगाएगा चित्तौड़गढ़ जलाशय बैराज

Sun, 09 Aug 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-28-बलरामपुर के चित्तौड़गढ़ बांध पर कराया जा रहा काम ।-संवाद
विज्ञापन
जरवा। चित्तौड़गढ़ बांध परियोजना के चित्तौड़गढ़ जलाशय को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है। हालांकि, स्थायी बिजली कनेक्शन न मिलने से सुंदरीकरण और प्रकाश व्यवस्था से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं। फिलहाल जरूरी काम जनरेटर के सहारे कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर जलाशय के संभावित दुर्घटना स्थलों पर रेलिंग लगाने के साथ बैरिकेडिंग कराई जा रही है। जल बहाव वाले क्षेत्र के दोनों किनारों पर मिट्टी पटान कर हरियाली विकसित की जा रही है। इसके लिए आकर्षक फूलों, छायादार पौधों और हरी घास का रोपण कराया जा रहा है। पर्यटकों के बैठने के लिए इंटरलॉकिंग के साथ सीमेंटेड बेंच भी बनाई जा रही हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर जलाशय परिसर को स्ट्रीट लाइटों और मुख्य बैराज को तिरंगा रोशनी से सजाया जाएगा। बीते गणतंत्र दिवस की तरह इस बार भी जनरेटर के माध्यम से पूरे परिसर को रोशन किया जाएगा। इससे रात में जलाशय की सुंदरता बढ़ेगी और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन


सहायक अभियंता बृजेश कुमार यादव ने बताया कि स्थायी बिजली कनेक्शन के लिए बिजली विभाग को आवेदन भेजा जा चुका है। एसडीओ राजेश कुमार स्थल का निरीक्षण भी कर चुके हैं। जल्द ही स्थायी कनेक्शन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें