फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: खूब भा रहा तुलसीपुर में बना चिली व टोमैटो सॉस

विज्ञापन
 नगर के बड़ा परेड ग्राउंड में स्वदेशी मेले में चिली सॉस खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के बड़ा परेड ग्राउंड में 10 दिवसीय स्वदेशी मेला चल रहा है। मेले में जिले में बनाए गए उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। तुलसीपुर में बना चिली व टोमैटो सॉस लोगों को खूब भा रहा है। इसके अलावा खादी कपड़ों की खरीदारी भी हो रही है।
विज्ञापन

शनिवार को स्वदेशी मेले में खूब चहल-पहल दिखी। तुलसीपुर के उद्यमी अंकित कुमार ने चिली व टोमैटो सॉस व विनेगर का स्टाॅल लगाया था। मेले में आए लोगों ने साॅस चखकर उसके स्वाद की खूब प्रशंसा की। कई लोगों ने सॉस की बोतल खरीदी भी। अंकित ने बताया कि उनका माल बलरामपुर के अलावा दूसरे जनपदों में भी बिक्री के लिए जाता है। स्वरोजगार से अच्छा मुनाफा मिल रहा है। इसी तरह मेले में खादी कपड़ों के स्टॉल पर भी लोगों की भीड़ दिखी। खादी से बने चादर, गमछा, शर्ट, कुर्ता-पायजामा को लोगों ने खूब सराहा। रविवार को हाथ से बने सामानों की प्रदर्शनी भी लगेगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने मोहा मन
स्वदेशी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कई विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया। लोक गायक राम बिहोर ने अवधी गीत सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। उपायुक्त उद्योग नीरज सिंह ने बताया कि 18 अक्तूबर तक प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें