फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: डिजिटल प्लेटफार्म से बच्चों को मिलेगा कठिन प्रश्नों को हल

Mon, 12 Feb 2024 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले दो लाख से अधिक बच्चों को की पढ़ाई को सरल व बेहतर बनाने की कवायद अंतिम दौर में है। इसके तहत डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान के कठिन पाठ को अब बच्चों को सरल भाषा में पढ़ाया जा सकेगा। इसके लिए परिषदीय स्कूलों में बच्चों को स्विफ्ट एप के प्लेटफार्म से निपुण बनाया जाएगा। इस एप के माध्यम से 1814 परिषदीय स्कूलों में शिक्षक कठिन सवालों को सरल भाषा में हल कर बच्चों को पढ़ाएंगे।
विज्ञापन

बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाकर निपुण बनाने के लिए परिषदीय स्कूलों में कक्षा चार से आठ तक के छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान के कठिन प्रश्न आसानी से हल करना सिखाया जाएगा। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए स्विफ्ट प्लेटफॉर्म पर एक साधारण एप को शिक्षक के मोबाइल में अपलोड किया जाएगा। एप में एससीईआरटी पाठ्यक्रम को लोड करने की पूरी सुविधा मिलेगी।
इस एप में महत्वपूर्ण विषयों के विषय विशेषज्ञों का वीडियो भी उपलब्ध होगा। इसके आधार पर बच्चों को गणित व विज्ञान के कठिन प्रश्नों को हल करने के आसान तरीके बताए जा सकेंगे। बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि इस एप के माध्यम से बच्चे आसानी से पाठ्यक्रम को समझ सकेंगे। अब तक जिले में 3628 शिक्षकों को टैबलेट दिया जा चुका है। इसके माध्यम से ही नए शैक्षिक सत्र से डिजिटल प्लेटफार्म पर नए एप का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन

- स्मार्ट स्कूल योजना के तहत जिले के 245 परिषदीय स्कूलों स्मार्ट किया जा चुका है। इसके लिए 5.39 करोड़ रूपये से प्रोजेक्टर, कंप्यूटर व अन्य संसाधन युक्त बनाया गया है। शिक्षकों को भी डिजिटल लर्निंग के लिए तैयार किया जा चुका है। ताकि ऑफलाइन के साथ ही साथ ऑनलाइन शिक्षण कार्य की गुणवत्ता को भी बरकरार रखा जा सके। क्लास रूम को स्मार्ट बनाने के लिए बीते छह माह से डिजिटल लर्निंग से भी शिक्षकों को जोड़ा जा चुका है। ताकि मार्च से पहले स्कूलों को निपुण बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें