फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्कूलों में रोली-टीका लगाकर होगा बच्चों का स्वागत

Mon, 24 Jun 2024 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद परिषदीय विद्यालय 25 जून से खुल रहे हैं। हालांकि बच्चे 28 जून से स्कूल आएंगे। विद्यालय आने पर उनका रोली-टीका लगाकर स्वागत किया जाएगा। साथ ही स्कूलों को भी रंगोली, झंडी, गुब्बारों से सजाया जाएगा। इस दिन मिड-डे-मील में हलवा-खीर बनेगा।
विज्ञापन

बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए गर्मी की छुट्टियों को एक सप्ताह आगे बढ़ा दिया गया है। विद्यालय 25 जून से खुलेंगे और सिर्फ शिक्षक-कर्मचारी स्कूल आएंगे। स्कूलों को खोलकर क्लास रूम व लाइब्रेरी की साफ-सफाई, पानी की टंकी, रसोईघर, शौचालय आदि की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। वहीं 28 जून से जब बच्चे आएंगे तो शुरू के दो दिन 28 व 29 जून को समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने वाली गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसमें अभिभावकों को भी बुलाया जाएगा। दो दिन विद्यालय सुबह 7.30 से 10 बजे तक ही चलेंगे। वहीं एक जुलाई से विद्यालय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक चलेंगे और नियमित पठन-पाठन का आयोजन किया जाएगा। 28 जून से 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान फिर से चलाया जाए।

रजिस्टर होंगे डिजिटल
बीएसए ने बताया कि नए सत्र में स्कूल खुलने के साथ ही सभी परिषदीय विद्यालयों में छात्र उपस्थिति पंजिका व एमडीएम पंजिका को डिजिटलाइज किया जाएगा। इसके लिए प्रेरणा पोर्टल पर डिजिटल रजिस्टर नाम से नया मॉड्यूल विकसित किया गया है। इसपर हर दिन की सूचना अपलोड की जाएगी। पीटीएम में ड्राॅपआउट कम करने पर चर्चा की जाएगी। अभिभावकों से संपर्क कर उनकी काउंसिलिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें