फोटो-34-बलरामपुर में तिरंगा यात्रा को रवाना करते नगर पालिका अध्यक्ष व अन्य ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय नगर पालिका सहित अन्य परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा विद्यालय परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों ने लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया।
यात्रा को नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव और भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले बच्चों ने अतिथियों का गुलाब का फूल देकर स्वागत किया और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बीएसए ने बच्चों को देश की रक्षा व सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। नगर पालिका अध्यक्ष ने तिरंगे की शान बनाए रखने और स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी नगर अशोक पाठक, नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी लालचंद मौर्य, प्रधानाध्यापक अरुण कुमार मिश्र, शबीना खातून, आमना खातून, शमा खान, रौशन आरा, रीता देवी, शानू, राशिदा, मोहसिना खान समेत शिक्षक-शिक्षामित्र और विद्यार्थी मौजूद रहे।