फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बच्चों ने किया श्रीराम की लीलाओं का मंचन

Fri, 20 Oct 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के वात्सल्य प​ब्लिक स्कूल में मां दुर्गा की झांकी प्रस्तुत करते विद्यार्थी।
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के वात्सल्य पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दुर्गा अष्टमी एवं विजयदशमी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जहां श्रीराम की बाल लीलाओं का मंचन किया वहीं छात्राओं ने मां दुर्गा की झांकी सजाकर सशक्त होने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर डांडिया नृत्य का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. आशुतोष प्रसाद शुक्ल ने की। नवदुर्गा के रूप में साक्षी, नव्या, तान्या, सिया, वैष्णवी आराध्या, आरोही व अनन्या ने प्रतिभाग किया। कनक, रितिका, आराध्या, नित्यांश, अविरल व श्रेयान ने भगवान श्रीराम के जीवनवृत्त पर आधारित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपने विचार व्यक्त किए। राम के रूप में अभिराज, लक्ष्मण के रूप में आयुष्मान, सीता के रूप में अर्पिता, हनुमान के रूप में आरो एवं भैरव के रूप में आदित्य ने शानदार अभिनय किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें