फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: माॅडल प्रस्तुत कर बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में जानकारी लेते महंत मिथलेश नाथ योगी, डीएम विपिन कुमार जैन व एसपी विकास कुमा
विज्ञापन
तुलसीपुर/बलरामपुर। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले के शैक्षिक संस्थानों में विज्ञान एवं तकनीक को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिक्षक और विद्यार्थियों ने विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल तुलसीपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, स्मार्ट सिटी, जल संरक्षण, रोबोटिक्स, अंतरिक्ष विज्ञान, प्रदूषण नियंत्रण, डिजिटल सुरक्षा और कृषि नवाचार जैसे विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली को आत्मविश्वास के साथ समझाया, जिसे अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा। अतिथियों ने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।
एमएलके महाविद्यालय रसायन विज्ञान विभाग के स्मार्ट क्लास में भी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय एवं मुख्य वक्ता डॉ. सुनील कुमार मिश्र ने आधुनिक विज्ञान में रसायन विज्ञान की भूमिका और महिला वैज्ञानिकों के योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऋषि रंजन पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें