फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: भेलपुरी बनाकर बच्चों ने दिखाया हुनर, रेन डांस में की मस्ती

Tue, 19 May 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-24-बलरामपुर के कंपोजिट स्कूल बिराहिमपुर में फेस पेंटिंग का प्रदर्शन करती छात्राएं ।-स्रोत:
विज्ञापन
बलरामपुर। कंपोजिट स्कूल बिराहिमपुर में मंगलवार को आयोजित समर कैंप बच्चों के लिए रचनात्मकता और मस्ती से सराबोर रहा। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने जहां भेलपुरी बनाकर हुनर दिखाया वहीं रेन डांस में मस्ती भी की।
विज्ञापन

समर कैंप की शुरुआत आर्ट एंड फेस पेंटिंग गतिविधि से हुई। बच्चों ने रंगों के माध्यम से चेहरे पर आकर्षक आकृतियां बनाईं और अपनी कल्पनाशीलता को प्रदर्शित किया। इसके बाद सहायक अध्यापक ऋतिका रस्तोगी ने नई शिक्षा नीति के तहत लर्निंग बाय डूइंग गतिविधि के अंतर्गत भेलपुरी प्रतियोगिता कराई। बच्चों ने बावर्ची कैप पहनकर मुरमुरे, सेव, प्याज, टमाटर और चटनी की मदद से स्वादिष्ट भेलपुरी तैयार की। प्रतियोगिता में कक्षा सात की सिमरन ने प्रथम, कक्षा आठ के अनीश ने द्वितीय और कक्षा आठ की अंशिका वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक सुशील कुमार सिंह ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और अन्य बच्चों का भी उत्साहवर्धन किया। सहायक अध्यापक ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ जीवन कौशल से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि बिना आग के खाना बनाना, फेस पेंटिंग और अन्य रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास, टीम भावना और नवाचार की सोच विकसित होती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में आयोजित रेन डांस पार्टी बच्चों के आकर्षण का केंद्र रही। डीजे की धुन पर बच्चों ने जमकर नृत्य किया और समर कैंप का भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें