फोटो-24-प्राथमिक विद्यालय मौहरवा में पोस्टर दिखाते विद्यार्थी ।-स्रोत : विभाग
सादुल्लाहनगर। शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के प्राथमिक विद्यालय मौहरवा में शनिवार को नो बैग डे के तहत कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने रंगों के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को कागज पर उकेरकर रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में अंशू यादव ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय और राज ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। बच्चों ने प्रकृति, सामाजिक संदेश और विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। प्रभारी प्रधानाध्यापक कामता प्रसाद ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच विकसित करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूजा देवी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।