फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 10 Feb 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल का अवलोकन करते अ​धिकारी
विज्ञापन
बलरामपुर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों में वैज्ञानिक सोच व नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में प्रत्येक विकासखंड से चयनित पांच-पांच विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। इन मॉडल के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संसाधन, स्वच्छता, जल संरक्षण सहित विभिन्न विषयों पर अपनी वैज्ञानिक समझ को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया। विकासखंड स्तर पर विजेता रही क्विज टीमों ने भी जनपद स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन डायट प्रवक्ता पवन कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता अनूप कुमार तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उतरौला की प्रवक्ता शोभा राज ने किया। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय लालबोझी के सुभान अली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर कंपोजिट विद्यालय रमवापुर कला के संदीप कुमार एवं तृतीय स्थान पर उच्च प्राथमिक विद्यालय घोसियार की प्रिया पुरी रहीं। कंपोजिट विद्यालय रमवापुर कला की सीमा को चौथ एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय गैंडास बुजुर्ग की मनीषा वर्मा को पांचवा स्थान मिला।
विज्ञापन


इसी तरह क्विज में प्रथम स्थान सदर ब्लॉक के उमेश्वर सिंह, खुशी मौर्य, लक्ष्मी पासवान, अंशू मिश्रा एवं प्रिया पुरी की टीम ने हासिल किया। सभी विजेताओं को टैबलेट, स्कूल बैग, प्रमाण पत्र एवं विज्ञान किट प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त 90 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

इससे पहले बीएसए कार्यालय परिसर स्थित अकादमिक रिसोर्स सेंटर में प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला, वित्त एवं लेखाधिकारी विवेक कुमार पांडेय एवं खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय रामचंद्र मौर्य ने किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक मोहित देव, एसआरजी महमूदुल हक, नवीन कुमार सिंह, आलोक कुमार शर्मा, प्रतिभा सिंह, मनीष पांडेय, नीरज त्रिपाठी, रजनीश व आशीष सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें