पचपेड़वा। स्थानीय थाना क्षेत्र के मधनगर गांव में शुक्रवार को अचानक छत की रेलिंग टूटने से खेल रहा मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। मां शबनम खातून ने बताया कि अरसद (3) को इलाज के लिए सीएचसी पचपेड़वा में भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मिथलेश कुमार ने अरसद को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सरोज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया गया है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।