फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में लटक रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक बालक फिर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मामला तुलसीपुर देहात क्षेत्र के जोड्डगा पोखरा के पास हुई। कस्बा इंचार्ज अयोध्या सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 14 पुरवा निवासी छोटू (12) सोमवार को पोखरे के पास बकरी चराने गया था। झाड़ियों के पास हाईटेंशन तार ढीले होकर नीचे लटक रहे थे।
विज्ञापन

झाड़ियों में तार लटकने की जानकारी न होने पर छोटू उसकी चपेट में आ गया। हाईटेंशन तार की चपेट में आते ही छोटू बुरी तरह घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। छोटू के पिता बबलू ने तहरीर दिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें