पचपेड़वा (बलरामपुर)। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से बच्चे की डूबने से मौत हो गई है। पंचनामा कराकर परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा थाना बृजेश सिंह ने बताया कि सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि विशुनपुर टनटनवा निवासी पप्पू (12) अपने तीन दोस्तों के साथ एक पेट्रोल पंप के निकट गड्ढे में नहा रहा था। नहाते समय अचानक तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए। दो को बचा लिया गया और पप्पू को बेहोशी की हालत में एक निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पंचनामा कराकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।