हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। ललिया थाना क्षेत्र के शिवपुरा बाजार के पास गहरे गड्ढे में डूबने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। शिवपुरा बाजार निवासी बुद्धू ने बताया कि उनका बेटा लालू शनिवार की शाम को खेत गया था।
अचानक गहरे गड्ढे में पैर फिसल गया और लालू की डूबने से मौत हो गई है। बेटे की मौत से बुद्धू के घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रभारी थानाध्यक्ष ललिया जेपी यादव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।