बलरामपुर। थाना कोतवाली देहात के ग्राम लुचुइया में गत गुरुवार शाम तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार लुुचुइया निवासी संदीप जायसवाल गुरुवार को अपने घर में ही बिजली का तार जोड़ रहा था। इसी बीच अचानक संदीप करंट की चपेट में आ गया। परिजन संदीप को इलाज के लिए संयुक्त जिला अस्पताल ले गए।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही संदीप की मौत हो चुकी थी। घटना से दुखी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है।