फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मुख्यमंत्री की चुनावी सभा आज

Fri, 28 Apr 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के छोटा परेड ग्राउंड में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते सदर विधायक पल्टूराम व अन्य।-
विज्ञापन
बलरामपुर। निकाय चुनाव में उतरे भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी माहौल तैयार करने के लिए शुक्रवार दोपहर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। शहर के छोटा परेड ग्राउंड में होने वाली मुख्यमंत्री की सभा में 26 हजार कार्यकर्ताओं को एकत्र करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसको लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि पार्टी ने बलरामपुर नगर पालिका परिषद से धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, उतरौला नगर पालिका परिषद से सविता गुप्ता, नगर पंचायत पचपेड़वा से रवि वर्मा, तुलसीपुर से रंजना गुप्ता, गैसड़ी से मदन जायसवाल को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही सभी निकायों में वार्ड स्तर पर भी पार्टी ने उम्मीदवार खड़े किए हैं।
इनके समर्थन में शुक्रवार को चुनावी सभा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। दोपहर में 2.50 बजे मुख्यमंत्री पहुंचेंगे। दोपहर 3 बजे से 3.45 बजे तक वो सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री की सभा को देखते हुए पार्टी पदाधिकारियों को व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। सदर विधायक पल्टूराम ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को प्रस्तावित जनसभा स्थल का भ्रमण कर जायजा लिया। प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल भी शुक्रवार को आ रहे हैं।
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की सभा को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। यातायात पर कोई असर न पड़े, इसके लिए अलग से रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें