फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मुख्यमंत्री 11 को पहुंचेंगे देवीपाटन मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के ब्रह्मलीन महंत महेंद्रनाथ योगी की 25वीं पुण्यतिथि समारोह में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 नवंबर को देवीपाटन पहुंचेंगे। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार से श्रीमद्भागवत कथा शुरू होगी।
विज्ञापन

पीठाधीश्वर योगी मिथलेश नाथ ने बताया कि श्रद्धांजलि समारोह के तहत छह नवंबर से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा, जिसे सुप्रसिद्ध कथावाचक स्वामी बालक दास महाराज 11 नवंबर तक श्रद्धालुओं को श्रवण कराएंगे। उन्होंने बताया कि अंतिम दिन 11 नवंबर को संत सम्मेलन एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड सहित कई राज्यों और नेपाल राष्ट्र से भी संत-महात्मा और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें