फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने डीएम को किया सम्मानित

Tue, 25 Jun 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से लोकसभा चुनाव संपन्न कराने पर डीएम अरविंद सिंह को सम्मानित किया गया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने प्रशस्ति पत्र भेजकर डीएम के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की है। डीएम ने मंगलवार को बताया कि पिछले चुनावों के खामियों को लेकर इस बार माइक्रो लेवल पर सभी तैयारी की गई थी। भीषण गर्मी के चलते पहली बार सभी मतदान कार्मिकों, सुरक्षा बलों व वोटरों के लिए 1723 बूथों पर मेडिकल टीम तैनात की गई थी। शुद्ध व शीतल पेयजल के लिए सभी बूथों पर सुराही रखी गई थी। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए राखी वोट अभियान से महिला वोटरों को जोड़ा गया था। 60 फीसदी से अधिक बूथों की लाइव मानीटरिंग कराई गई। गड़बड़ी पैदा करने वाले माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें