बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज की एनसीसी कैडेट छवि चतुर्वेदी ने प्रयागराज में आयोजित एक भारत, श्रेष्ठ भारत कैंप में बेस्ट कैडेट का अवार्ड प्राप्त किया है। बुधवार को महाविद्यालय में प्राचार्य ने छवि को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विदित हो कि 24 अगस्त से चार सितंबर तक प्रयागराज में एक भारत, श्रेष्ठ भारत कैंप आयोजित किया गया था। इसमें छवि ने तमिलनाडु व पांडिचेरी के कैडेटों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए एकता और अनुशासन में बेस्ट कैडेट का मेडल प्राप्त किया।
वहीं, नेशनल इंटीग्रेशन अवेयरनेस प्रोग्राम, समूह गीत व एकल गायन में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सर्टिफिकेट प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने बुधवार को छवि का सम्मान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान सहित कई शिक्षकों ने छवि को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है। (संवाद)