फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के हाथों पुरस्कार पाने वाले शिक्षक का सम्मान

विज्ञापन
फोटो-6-बलरामपुर में शिक्षक श्रीराम को सम्मानित करती बीएसए कल्पना देवी व अन्य।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ से राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले रेहरा बाजार के कंपोजिट विद्यालय सहजौरा के सहायक अध्यापक श्रीराम का मंगलवार को बेसिक शिक्षा कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बीएसए कल्पना देवी, श्रवण कुमार सिंह, निरंकार पांडेय, एनके सिंह, मोहित देव त्रिपाठी आदि ने श्रीराम को मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया। श्रीराम को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। बीएसए ने कहा कि शिक्षक श्रीराम ने मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कार पाकर जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के लिए उनका जितना सम्मान किया जाए, कम है। शिक्षक श्रीराम ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों से पुरस्कार पाना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें