फोटो-42-बलरामपुर के आदर्श कंपोजिट विद्यालय में बनाया गया व्यांजन का निरीक्षण करते बीएसए व अन्य
बलरामपुर। आदर्श कंपोजिट विद्यालय नगर में रविवार को आयोजित जिला स्तरीय पाककला प्रतियोगिता में अलग-अलग ब्लॉकों से आई रसोइयों ने स्वाद और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रत्येक विकासखंड से तीन-तीन प्रतिभागियों सहित 30 रसोइयों ने भाग लिया।
जिला स्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पाठक की देखरेख में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय रामनगर पचपेड़वा की रसोइया आशा ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्राथमिक विद्यालय अचलापुर नगर क्षेत्र बलरामपुर की रसोइया शिव कुमारी ने द्वितीय स्थान और उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर पचपेड़वा की रसोइया कमलावती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, बीएसए शुभम शुक्ल और वित्त एवं लेखाधिकारी विवेक पांडेय ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहाकि इस प्रतियोगिता के माध्यम से रसोइयों को अपना कौशल दिखाने का अवसर मिला।
इस अवसर पर एसआरजी महमूदुल हक, सहायक अध्यापक सुदीप सिंह, प्रधानाध्यापक पंकज पांडेय, निरंकार पांडेय, जिला समन्वयक मोहित देव त्रिपाठी, अर्जुन सोनकर और प्रधानाध्यापक सलमा खान सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।