बलरामपुर। काम-काज में लापरवाही बरतने की गाज सीएचसी श्रीदत्तगंज के अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र पर गिरी है। इसके तहत सीएचसी श्रीदत्तगंज के अधीक्षक डॉ. विकल्प को पद से हटाकर उनकी जगह सीएचसी में तैनात डॉ. अनुराग पांडेय को प्रभार सौंपा गया है। हटाए गए सीएचसी अधीक्षक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरगंज भेजा गया है। यह जानकारी सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि सीएचसी श्रीदत्तगंज में इलाज न मिलने की शिकायत पर अधीक्षक को बार-बार कार्य प्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी भी गई। इसके बावजूद भी उनकी कार्य संस्कृति में कोई सुधार न होता देख काम काज में लापरवाही बरतने का दोषी बरतने मानते हुए अधीक्षक डॉ. विकल्प को हटाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरगंज में भेजा गया है। उनके स्थान पर डॉ. अनुराग पांडेय को सीएचसी अधीक्षक का प्रभार सौंपा गया है।