फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना उतारने के लिए 50 रुपये अवैध वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। स्थानीय ब्लॉक के गन्ना क्रय केंद्र सराय खास पर रविवार को किसानों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। गन्ना उतारने के नाम पर किसानों ने 50 रुपये अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। किसानों ने डीएम को प्रार्थना पत्र भेजकर अवैध वसूली बंद कराने और केंद्र पर शीघ्र गन्ने की तौल कराए जाने की मांग की है। समस्या का निराकरण न होने पर किसानों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गन्ना किसान शहजाद अली, राकेश सिंह, चिंताराम वर्मा, राम बहोर वर्मा, लक्ष्मी नरायन, शिव कुमार, हैसियतदार, जगराम वर्मा, इरशाद मलिक व अकबाल अली आदि ने कहा कि केंद्र शुरु होते हुए मिल प्रबंधन की तरफ से गडबड़ी शुरू कर दी गई है। गन्ना उतारने के नाम किसानों से जबरन 50-50 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है।
केंद्र पर ट्रक की कमी होने के कारण किसानों को तौल कराने के लिए कई-कई दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है। केंद्र पर भूखे-प्यासे पड़े किसानों में समस्या का लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही समस्या का निराकरण नहीं कराया गया तो तौल केंद्र ठप कराकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा ने बताया कि किसानों ने समस्या के बारे में सूचना दी है। मौके पर उतरौला के सचिव को भेजा गया है और समस्या का निराकरण कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें