लखनऊ। गोमती तट स्थित चित्रगुप्त धाम से बुधवार को चित्रेश्वर महादेव कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक बलदाऊ ने शंखनाद और मंत्रोच्चार से किया। भक्तों ने मार्ग में फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते शिव भक्त पूरे वातावरण को शिवमय बना रहे थे। पूरे रास्ते हर-हर महादेव, बम भोले के जयकारे लगते रहे। समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक कुमार श्रीवास्तव, कार्यवाहक महामंत्री विनय कुमार श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजक विकास सक्सेना, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, आईपीएस उमेश, राजीव श्रीवास्तव, पूर्व सभासद, दिलीप श्रीवास्तव, दिनेश खरे, अनूप, संजीव सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।