फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रक्षाबंधन पर 251 जोड़े करेंगे आचार्य सुबल सागर का पड़गाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ। रक्षाबंधन पर इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर आचार्य सुबल सागर महाराज और उनके संघ को आहार कराने के लिए 251 जोड़े एक साथ पड़गाहन करेंगे। सुबह नौ बजे होने वाले इस आयोजन को लेकर जैन समाज में खासा उत्साह है। बता दें कि पड़गाहन जैन धर्म में मुनिराज (संतों) या आर्यिका माताजी के आहार चर्या (भोजन) के समय उनके स्वागत और अगवानी करने की एक पवित्र विधि है। जैन समाज के महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि आयोजन की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मंदिर परिसर में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु आचार्य की आहार चर्या के दर्शन कर सकें। आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है। जैन परंपरा में रक्षाबंधन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इसी दिन महामुनि विष्णु कुमार ने उपसर्ग दूर कर आचार्य अकंपन देव सहित 700 दिगंबर मुनियों की रक्षा की थी। इसी स्मृति में श्रद्धालु मुनिराजों को आहार दान किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें