बलरामपुर। गर्मी के बढ़ते तेवर को देखते हुए स्कूल के संचालन के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय अब सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर में 12.30 बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश परिषदीय के साथ सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा। आदेश न मानने व शिकायत मिलने पर विद्यालय प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई जाएगी। संवाद