फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ओवरब्रिज निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री से मिले चेयरमैन

Tue, 06 Jan 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
सीएम योगी से मिलते नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष।
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से नगर की सबसे बड़ी जनसमस्या झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने सेतु निर्माण से संबंधित आवश्यक एनओसी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करते हुए परियोजना को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया। बताया कि झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग नगर के प्रमुख बहराइच मार्ग पर स्थित है, जहां प्रतिदिन भारी यातायात के कारण लंबा जाम लगता है। इससे आम नागरिकों, विद्यार्थियों और मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही उन्होंने नगर में अतिक्रमण से क्षतिग्रस्त सड़कों व नालियों के पुनर्निर्माण, यातायात व्यवस्था में सुधार और स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर के समग्र विकास पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सभी विषयों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए शासन स्तर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें