फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हर तरफ जश्न, अलग-अलग अंदाज में नए साल का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गुजरे साल की विदाई और नए साल के स्वागत के लिए लोगों में गजब का उत्साह दिखा। पूरी रात धमाल मचाते हुए लोग जश्न में डूबे रहे। रात के 12 बजते ही जिले में नए साल का उल्लास छा गया। नए साल का आगाज धूम-धड़ाके के साथ हुआ। होटल व रेस्तरां में आयोजित पार्टियों में युवा जमकर थिरके। आसमान में आकर्षक आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी। नए साल की पूर्व संध्या पर मंदिरों में पहुंचकर लोगों ने पूजा-अर्चना भी की।
विज्ञापन

नववर्ष 2025 के स्वागत के लिए मंगलवार की शाम ही जश्न शुरू हो गया। तमाम संगठनों एवं युवाओं की तरफ से न्यू-ईयर सेलिब्रेशन पार्टी का आयोजन किया गया। होटल एवं रेस्टोरेंट में शाम से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई। अलग-अलग स्थानों पर लगे डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरके। नए साल का स्वागत करने के लिए लोग देर रात तक जागते रहे। लोगों की निगाहे घड़ी की सुइयों पर टिकी रहीं। 12 बजते ही गाना-बजाना और डांस शुरू हो गया। कई पार्टियों में केक काटकर नए साल का जश्न मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।लोगों ने दूरदराज रहने वाले अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को फोन कर नए साल की मुबारक दी।
सोशल मीडिया पर छाया रहा उल्लास
सोशल मीडिया पर भी नए साल का जश्न छाया रहा। लोगों ने पुराने साल में की गई गलतियों की क्षमा सोशल मीडिया पर मैसेज भेजकर लोगों से मांगी। वहीं, रात 12 बजे के बाद सोशल मीडिया पर डिजिटल ग्रिटिंग व स्टीकर आदि भेजकर नववर्ष की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें