बलरामपुर। पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में रविवार को महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कॉलेज प्रबंधक डॉ. एमपी तिवारी ने कहा कि अश्विन मास की पूर्णिमा को महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई जाती है। वह ऐसे महान कवि व संत थे, जिन्होंने रामायण जैसे महाकाव्य की रचना की थी।
इस दौरान आयोजित वर्चुअल भाषण प्रतियोगिता में रत्ना प्रिया, मरियम आबदीन, अनुष्का दुबे व प्रांजल सिंह ने विचार व्यक्त किए। कला प्रतियोगिता में मानसिक, रत्ना प्रिया, श्रेया श्रीवास्तव, दक्षेस सिंह, सौम्या शुक्ला, अनुष्का दुबे व उपासना रैकवार ने हिस्सा लिया।