फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हर्षोल्लास से मनाई मकर संक्रांति, सूर्य की उपासना कर किया दान

Tue, 16 Jan 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पवित्र नदी व सरोवरों में स्नान कर भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर मंदिरों में खिचड़ी का दान किया। इस दौरान जगह-जगह सामूहिक तौर पर खिचड़ी भोज का आयोजन भी हुआ। इसके साथ ही बीते एक माह से बंद मांगलिक कार्य भी अब फिर से शुरू हो सकेंगे।
विज्ञापन

मकर संक्रांति के दिन ही सूर्य उत्तरायण होते हुए मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान स्नान के बाद सूर्य की पूजा उपासना कर खिचड़ी दान करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। सोमवार को श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के मौके पर पवित्र सरोवर व नदियों में स्नान कर पूजा अर्चना कर खिचड़ी का दान किया। देवी पाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर में भोर पहर से ही पवित्र सरोवर में स्नान करने के लिए भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। स्नान ध्यान के बाद भक्तों ने गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाकर उसका आशीर्वाद प्राप्त किया।
घरों में भी मकर संक्रांति के मौके पर लोगों ने स्नान के बाद ध्यान पूजा कर खिचड़ी व अन्न सामग्री का दान किया। तुलसीपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से महात्मा गोपाल दास विद्यालय में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक अमन गुप्ता, प्रांत सह सोशल मीडिया संयोजक जय शंकर मिश्रा, आशुतोष पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

रेहरा बाजार स्थित ग्राम सभा सरायखास के शिवालाडीह मन्दिर प्रांगण में भी खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। इस अवसर पर संतोष कुमार सिंह पिंकू, प्रधान गंगाराम वर्मा, हरिबंश सिंह व लालमन वर्मा आदि मौजूद रहे। गौरा चौराहा के पिपरा बाजार में भी जुग्गीलाल, सुखदेव प्रसाद, त्रिभुवन, मंगरे गुप्ता, इंदरपाल व रवि प्रताप आदि ने सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन कर जरूरतमंदों को दान कर पुण्य अर्जित किया।

15जेएनडी20-नायब तसलीदार को ज्ञापन सौंपते हुए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीगण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें