फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जिला मेमोरियल अस्पताल में हाईटेक होगी अग्नि सुरक्षा प्रणाली

Tue, 16 Jan 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय के बाद अब जिला मेमोरियल चिकित्सालय को भी हाइटेक अग्नि सुरक्षा प्रणाली युक्त बनाया जाएगा। इसकी कवायद 2.12 करोड़ की लागत से लगाए जाने वाले फायर फाइटर प्लांट को लगवाने के साथ शुरू हुई है। इस ऑटोमेटिक प्लांट के क्रियाशील होने से अस्पताल परिसर में आग लगने की घटनाओं पर तत्काल प्रभावी स्तर पर नियंत्रण पाना संभव हो सकेगा।
विज्ञापन


जिला मेमोरियल चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. शारदा रंजन ने बताया कि अस्पताल को अग्नि सुरक्षा प्रणाली युक्त बनाने के लिए यहां फायर फाइटिंग प्लांट लगवाने की स्वीकृति वर्ष 2021-22 में मिली थी। इसके निर्माण कार्य की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ को बतौर कार्यदायी संस्था सौंपी गई है। बताया कि प्लांट के निर्माण के लिए स्वीकृत राशि के सापेक्ष आधी धनराशि 1.07 करोड़ रुपये की किस्त भी जारी कर दी गई है। जारी धनराशि के बाद कार्यदायी संस्था ने अस्पताल में फायर फाइटिंग प्लांट लगवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके पहले चरण में अस्पताल परिसर स्थित सभी भवन कक्षों में फायर फाइटिंग प्लांट के तहत पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस प्लांट के क्रियाशील होने से अस्पताल में अचानक आग लगने की घटना पर तत्काल नियंत्रण पाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें