फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गिद्धौर प्रधान पद के मतगणना की भेजी गई सीडी

Sat, 21 Sep 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला एसडीएम कोर्ट पर 25 को होगी मामले की सुनवाई संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उतरौला (बलरामपुर)। श्रीदत्तगंज ब्लाॅक के ग्राम पंचायत गिद्धौर के प्रधान पद के मतगणना के वीडियाेग्राफी की सीडी जांच के लिए भेज दी गई है। उतरौला एसडीएम कोर्ट पर मामले की सुनवाई 25 सितंबर को होगी।
विज्ञापन

उतरौला एसडीएम अवधेश कुमार ने बताया कि श्रीदत्तगंज ब्लाॅक के ग्राम पंचायत गिद्धौर के प्रधान पद के परिणाम को लेकर विवाद चल रहा है। हाईकोर्ट ने विवाद के निस्तारण कराने का आदेश जारी किया है। उतरौला एसडीएम ने न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने के लिए पंच स्थानीय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश शुक्ल को ग्राम पंचायत गिद्धौर के प्रधान पद पर पंचायत चुनाव के दौरान कराई गई मतगणना के वीडियोग्राफी की सीडी के साथ ही संबंधित सहायक उपकरण भी मुहैया कराने का आदेश जारी किया था, जिसे उपलब्ध करा दिया गया है। उतरौला एसडीएम कोर्ट पर मामले की 25 सितंबर को सुनवाई की तारीख तय की गई है। एसडीएम ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराकर विवाद का निस्तारण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें