फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दुकानाें और वर्कशॉप में लगाना होगा सीसीटीवी कैमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में खाद्य पद्यार्थों की 17 दुकानों में मिलावटखोरी का खेल सामने आ चुका है। मिलावटखोरी को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई और निगरानी तेज कर दी है। खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिए अब दुकानदारों को वर्कशाॅप में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है। वहीं, जिलेभर से लिए गए दूध, पनीर, खोवा, नमकीन और अन्य मिठाई उत्पादों के कई नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट अब तक लंबित है। रिपोर्ट न मिलने से आगे की कानूनी कार्रवाई रुकी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी आशीष तिवारी, अनीता शुक्ला और अनिल वर्मा का कहना है कि कई दुकानों के नमूने पहले भी फेल हो चुके हैं, लेकिन रिपोर्ट में हो रही देरी और कार्रवाई की सुस्ती से उपभोक्ता असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय गिरजेश कुमार दुबे ने बताया कि लंबित रिपोर्ट किसी भी समय उपलब्ध हो सकती है। रिपोर्ट मिलते ही नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसमें राम मिष्ठान की दुकान से लिए गए नमूने भी शामिल हैं।
इससे पहले जिले भर में अधोमानक और मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने पर 16 दुकानों पर कुल 37 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया जा चुका है। यह कार्रवाई कुटू का आटा, खोया, नमकीन, दूध, बिस्कुट, समोसा, बंधानी हींग, बर्फी, पेड़ा और पनीर के फेल नमूनों के आधार पर की गई थी। जिन दुकानों पर कार्रवाई की गई, उनमें जायसवाल प्रोविजन स्टोर (महमूदनगर), गायत्री स्वीट्स (बलरामपुर नगर), कुन्नू (बलरामपुर), विजय कुमार यादव (भगवानपुर तुलसीपुर), विनोद यादव (बलरामपुर), शकील (बलरामपुर नगर), गंगाराम (महुवा बाजार), राजेश मोदनवाल (सुभाषनगर, उतरौला), विजय प्रताप (भगवानपुर मिर्जापुर), संजय कुमार (चौक, बलरामपुर), हरिशंकर (मधवापुर, मथुरा बाजार), ओम प्रकाश (जबदही), सुरेंद्र (टेढ़ी बाजार, बलरामपुर), बबलू यादव (पहलवारा, बलरामपुर), तौकीर अहमद (गुलरिहा हिसामपुर, महराजगंज तराई) और अब्दुल रहमान (भरपुर चेतिया) शामिल हैं।
विज्ञापन

इधर, जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। अब सभी मिठाई, नमकीन, डेयरी, रेस्टोरेंट और खाद्य निर्माण एवं विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों व वर्कशॉप में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा। निर्माण क्षेत्र, पैकिंग सेक्शन और बिक्री काउंटर इन सभी स्थानों पर कैमरे लगाने होंगे। जांच टीम के मांगने पर सीसीटीवी रिकॉर्डिंग न देने पर तुरंत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें