फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बंद था सीसीटीवी कैमरा, बिना कुंडी वाले कमरे में सो रहा था अयान

Sat, 03 Aug 2024 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के जामिया निमिया अरबिक कॉलेज में घटना की छानबीन करती पुलिस।
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। जामिया निमिया अरेबिक कॉलेज (मदरसा) में कक्षा दो के छात्र अयान की हत्या की शुरुआती जांच में प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई है। मदरसे में निगरानी के लिए लगाया गया सीसीटीवी कैमरा पहली अगस्त की दोपहर ढाई बजे से सुबह आठ बजे तक बंद रहा। पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आने के बाद मदरसा प्रबंधन की कारगुजारी भी सवालों के घेरे में है। मदरसे से जुड़े लोग इस मुद्दे पर कुछ भी साफ कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

मदरसे में कुल 382 छात्रों का पंजीकरण है और इनमें से 80 छात्र यहां रहकर आवासीय पढ़ाई करते हैं। जिस कमरे में अयान रहता था, वह कक्षा चार के बच्चों के लिए आवंटित था। घटना के दिन अयान कमरा नंबर 15 में अपने भाई फरहान के साथ ही दो अन्य छात्रों के साथ सो रहा था। मृतक की दादी रेशमा का कहना है कि जिस कमरे में अयान को सुलाया गया था, उसमें कुंडी तक नहीं है। रेशमा ने मदरसा प्रबंधन से जुड़े लोगों व मौलाना पर साजिश रचकर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटनास्थल की जांच कर नमूने एकत्र किए हैं।


पिता बोले- ईद के बाद कराया था दाखिला
मृतक अयान के पिता महफूज आलम ने बताया कि उनके दोनों बेटे पढ़ाई में ठीक थे। ईद के बाद उन्होंने बेटे अयान और फरहान का मदरसे में दाखिला कराया था। क्या पता था कि जहां बेटे को अच्छी तालीम के लिए भेजा, वहीं उसकी हत्या हो जाएगी। महफूज आलम ने बताया कि उनकी दो शादी हुई हैं। पहली पत्नी से अयान, फरहान और बेटी अनाया है। कुछ कारणों के चलते पहली पत्नी से तलाक हो गया तो उन्होंने दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी से एक बच्चा हुआ था मगर उसकी मौत हो गई। अयान की हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दादी रेशमा बार-बार बेसुध हुई जा रही हैं।
विज्ञापन



दो शिक्षक व बावर्ची भी मदरसे में थे
मदरसे में बृहस्पतिवार रात बच्चों के साथ ही बावर्ची व दो शिक्षक भी थे। जांच में यह जानकारी मिलने पर पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अयान के साथ कमरे में सोए फरहान व दो अन्य छात्रों को थाने ले जाकर पूछताछ की है। बावर्ची घटनास्थल के ठीक बगल के कमरे में सो रहा था, लेकिन हत्या होने पर भी उसे आहट तक न मिली। इस सवाल ने पुलिस को उलझा दिया है।


मदरसा संचालन की भी जांच शुरू
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि मदरसा संचालन की आय का स्रोत क्या है। प्रबंधन से जुड़े लोगों की मानें तो मदरसा वित्तीय सहायता प्राप्त है। मदरसा जकात के पैसे से चलता है। अल्पसंख्यक अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। छात्रावास संचालन को लेकर भी पड़ताल की जा रही है। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी यशवंत मौर्य का कहना है कि छात्रावास के लिए अलग से अनुमति की आवश्यकता नहीं है। ऐसे में जो मदरसा प्रबंधन छात्रावास संचालित करता है, उसकी स्वयं की जिम्मेदारी होती है। मामले की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें